विदेशों  में  बसे हिंदी सेवी की चर्चा के दौरान पिछले पोस्ट में आप सभी ने सुश्री पूर्णिमा वर्मन : संयुक्त अरब इमारात (यूएई) / श्री सुमन कुमार घई : कनाडा / श्री तेजेन्द्र शर्मा : यू.के./  डॉ. पद्मेश गुप्त : यू.के./  डा. राम गुप्ता : अमेरिका आदि के बारे में जाना . आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं इसी क्रम में एक ऐसे हिंदी सेवी की जानकारी जिन्होंने विदेश में हिंदी के उन्नयन की दिशा में कार्य करने वालों में अग्रणी हैं , नाम है देवेन्द्र सिंह.....!

श्री देवेन्द्र सिंह अमेरिका में पिछले २६ वर्षों से रह रहे हैं और व्यवसाय से पर्यावरण इंजीनियर हैं। ये हिन्दी भाषा, हिन्दू संस्कृति एवं हिन्दुस्थान के उत्थान के लिए एक पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता हैं। इन्होंने हिन्दी यूएसए नाम का एक समूह तैयार करके अमेरिका के स्कूलों में हिन्दी को एक एच्छिक भाषा के रूप में लाने का बीड़ा लिया हुआ है।

ये  हिन्दी महोत्सव एवं कवि सम्मेलनों जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके हिन्दी भाषा के प्रचार एवं प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं। हिन्दी महोत्सव हिन्दी भाषा के प्रचार का अमेरिका में सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसमें लगभग २०० बच्चे अपनी हिन्दी बोलने एवं समझने की कला का प्रदर्शन करते हैं।

हिन्दी यूएसए द्वारा २० हिन्दी स्कूल चलाए जा रहे हैं जिनमें ७०० से भी अधिक विद्यार्थी हिन्दी भाषा का अध्ययन करते हैं। वार्षिक हिन्दी परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है और उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाते हैं।

प्रस्तुति : माला की
ब्लॉग : मेरा भारत महान

परिकल्पना पर वापस जाएँ

1 comments:

  1. हमें भी रवीन्द्र जी फख्र है ...

    ReplyDelete

 
Top